अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस: विशेष

मनुष्य अपने जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक 6 अवस्थाओं से गुजरता है | शिशु ,बाल, किशोर, युवा, प्रौढ़ और वृद्धावस्था | इन सभी अवस्थाओं में किशोर से युवा और युवा से प्रौढ़ होने तक की अवस्था सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है | यही वह अवस्था होती जिसमे समाज को अधिक सशक्त शक्ति मिलती है।

युवाओं की प्रगति पर ही राष्ट्र की प्रगति निर्भर करती है। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन एवं सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए युवा लोगों की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करना है।
सामाजिक आर्थिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विकास और युवाओं की पसंद को नकारा नहीं जा सकता है। 

 सभी साथी,अग्रज व अनुज युवाओं को अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक मंगलकामनायें।

#InternationalYouthDay

- शिवम गुप्ता (विधि छात्र)

Comments