आरटीआई दाखिल कर नौ बिंदुओं पर मांगा जवाब
पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के जनसूचना अधिकारी को आरटीआई के माध्यम से पत्र लिख कर विधि छात्र शिवम गुप्ता ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नमामि गंगे' के विकास कार्यों के संदर्भ में प्रमुख नौ बिंदुओं पर जवाब मांगा है।
प्रमुख बिंदु इसप्रकार है-
1. प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से निकलकर फैजाबाद, बहराइच, गोंडा, बड़हलगंज गोरखपुर से होते हुए बलिया और छपरा के बीच गंगा नदी में मिल जाने वाली सरयू नदी में कुल कितनी डॉल्फिन मछलियां है,इनकी संख्या में प्रत्येक वर्ष अंतराल में कितनी वृद्धि या घटोत्तरी हुई है
2. वर्ष 2013 सरयू नदी कितनी स्वच्छ हुई है?
3. क्या सरयू नदी का पानी दैनिक दिनचर्या उपयोग हेतु योग्य है?
4. सरयू नदी में बीओडी (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड) की मात्रा कितनी है? नदी के पानी में डीओ (डिज़ॉल्व्ड ऑक्सीजन) की मात्रा कितनी है?
5. बीओडी ऑक्सीजन की वह मात्रा है जो पानी में रहने वाले जीवों को तमाम गैर-जरूरी ऑर्गेनिक पदार्थों को नष्ट करने के लिए होनी चाहिए, सरयू नदी में पाए जाने वाले डॉल्फिन मछली के अनुकूलन के लिए इसकी मात्रा कितनी होनी चाहिए?
6. सरयू नदी के वर्तमान बीओडी लेवल और डीओ लेवल के आधार पर क्या उस पानी को बगैर ट्रीटमेंट (मशीन द्वारा पानी साफ करने की प्रक्रिया) किए पीया जा सकता है?
7. सरयू नदी के वर्तमान बीओडी लेवल और डीओ लेवल के आधार पर क्या उस पानी की गुणवत्ता नहाने योग्य है?
8. सरयू नदी की गुणवत्ता को सुधारने व प्रदूषण मुक्त करने हेतु कौन-कौन सी परियोजनाएं वर्तमान समय मे चलाई जा रही है?
9. सरयू नदी को पीने योग्य व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत कितनी राशि जारी की गई तथा कितनी राशि व्यय की गई?
Comments
Post a Comment