सफलता के लिए अपने जीवन शैली में शामिल करें ये आदतें


आज के समय में हर कोई सफलता में उचाईयों को छूना चाहता है इसके लिए जी जान से मेहनत भी करता है। सफलता के पंखों से उड़ने के लिए अपने भागदौड़ भरी जिंदगी में काफी कुछ अच्छी आदतों को शामिल करना होता है जो जीवन को सफल बनाने में मदद करती है।
जीवन को सफल बनाने के लिए इन अच्छी आदतों को अपने जिंदगी का हिस्सा जरूर बनायें-

• एक निश्चित टाइम टेबल बनाये- सफलता के लिए सबसे आवश्यक है एक निश्चित समय सारिणी का होना, रुटीन को सही ढंग से फॉलो करना। जिससे किसी काम के अधूरा होने की संभावना घट जाती है।

• मदद की भावना विकसित करें- हमें अपने जीवन में अन्य दूसरों के प्रति मदद की भावना विकसित करनी चाहिए। यदि मदद की भावना नही होगी तो कल किसी दिन आपको मदद की जरूरत होगी, तो मदद करने वाला कोई न होगा।

1
"कुछ पाना है तो पहले देना जानिए"



• समय की कद्र करें-

1
2
"जो समय की कद्र करते है, वे बड़ी सफलता पाते हैं  जो व्यर्थ समय गवांते है हैं, वे अंत में पछताते हैं।"

समय की कद्र करना सीखिए, अपने कामों को समय मे विभाजित कीजिये जिससे सभी काम समय पर पूरा होंगे। अधिक काम देखकर, घबराकर क्रोधित न हों, शांत मन से उसे पूरा करने के बारे में सोचिये।

• सत्य बोलिये- सत्य बोलना तो महापुरुषों की निशानी है, हमें उनका अनुसरण करना चाहिए। झूठ बोलकर अपनी नाकामयाबी न छिपाये। जब सत्य बोलकर किसी काम को करते है तो हमें सिर्फ एक बार ही सत्य कहने के लिए हिम्मत जुटानी पड़ती है और बार-बार झूठ बोलने से बच सकते हैं।

• सकारात्मक सोच रखें- अपनी आदतों में सकारात्मक सोच को शामिल कर लें। कभी-कभी हमारी हमारी असफलतायें से मन मे नकारात्मकता आ जाती है जो नुकसानदायक है, डिप्रेशन में जाने से बचें।


• मित्रवत व्यवहार करें- मित्र का रिश्ता जीवन मे सबसे खास और अनमोल होता है। जब किसी को अपना मित्र बनाते है तो हमारे सुख-दुख भी मित्रता से जुड़ जाती है। सच्चा मित्र कभी अहित नहीं करता, अवसरवादियों से बचें। अपने व्यवहार को मित्रवत बनाये, यहीं सफल व्यक्ति की पहचान है।

• बदले की भावना न रखें- अक्सर यह देखने को मिल जाता है कि जब कोई आपके साथ गलत व्यवहार से पेश आता है तो आप उनकी गलतियों को माफ नहीं करते है बल्कि बदले की भावना से आप भी व्यवहार करने लगते है, जोकि अनुचित है। सफल व्यक्ति ऐसा कभी नहीं करता है वो बस एक बुरा सपना और अनुभव समझकर आगे बढ़ता है।



• अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें- सफल जीवन के लिए जरूरी है अपने लक्ष्यों को निर्धारित करना और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है सही नीति-निर्धारण करना।

• दूरदर्शी और आत्मविश्वासी बनिये- दूरदर्शी बनिये और अपने नीतियों को इसप्रकार निर्धारण करिये भविष्य में उसके सुखद फल प्राप्त होंगे। कोई भी कम की शुरुआत करने से पहले उस विषय मे गहन चिन्तन करें और उसे पूरा करने के लिए अपने मन मे विश्वास जगाएं। सकारात्मक विश्वास की सफलता प्राप्त करती है।

• जोखिम उठाना सीखे और कड़ी मेहनत करें- वीरेंद्र सहवाग ने भी कहा है कि सफलता प्राप्त करने के लिए जोखिम उठाना जरूरी है।
“Attack is the best defence.”

कड़ी मेहनत कीजिये परिणाम को चिंता मत कीजिये, डट कर मुकाबला कीजिये, घबराकर हार न माने।
“जीतता वही है जो आगे बढ़ने का साहस रखता है।
और प्रभावशाली वही बनता है जो हर दिन कुछ नया सीखता है।”

 पक्का इरादा रखिये- महान दार्शनिक ने कहा है कि-
“जो चिराग जमाने की आंधी का सामना नहीं कर सकता उसका बुझ जाना ही अच्छा है।”
यदि दृढ़ निश्चय है तो सफलता भी निश्चित मिलेगी, जिससे आपको कोई भी वंचित नहीं कर सकता है।

अच्छी आदते सीमित नहीं है समुद्र की भांति अथाह आवश्यकता है पहचानने और जीवन शैली में शामिल करने की जो हमें सफलता की अग्रसर करती है।


Comments